अंत्योदय मेला में 1.2 लाख हितग्राहियों को 93.27 करोड़ के हितलाभ वितरित

Antyodaya Mela of Sohagpur in Technical School Ground in shahdol
अंत्योदय मेला में 1.2 लाख हितग्राहियों को 93.27 करोड़ के हितलाभ वितरित
अंत्योदय मेला में 1.2 लाख हितग्राहियों को 93.27 करोड़ के हितलाभ वितरित

डिजिटल डेस्क शहडोल । टेक्निक स्कूल ग्राउण्ड में रविवार को सोहागपुर का खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न योजनाओं में 1 लाख 2 हजार 96 हितग्राहियों को 93 करोड़ 27 लाख 21 हजार 836 रूपये की राशि के हितलाभों का वितरण किया गया।
महिलाओं का सम्मान बढ़ा
मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रमिला सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं में 50 प्रतिशत व शासकीय सेवाओं में भी समुचित आरक्षण देने के कारण महिलाओं की भागीदारी अब हर क्षेत्र में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये कड़े कानून बनाये गये हैं। उन्होने महिलाओं से अपील करते हुये कहा कि नई सोच के साथ आगे बढ़े, उन्नति, प्रगति और विकास को संबल बनायें, बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, स्वयं शिक्षित बनें और अपनी भागीदारी विकास में सुनिश्चित करें।
विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी ने कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, पशु पालन, उद्यानिकी फसलों की खेती भी करने के लिये आगे आना होगा। शहडोल संभाग मे अच्छी सड़कों के कारण अब गांव और शहर की दूरियां कम हुई है, गांव में आज शहडोल के समान ही पक्के आवास बन रहे हैं तथा गांवों का भी अब धीरे-धीरे कायाकल्प हो रहा है।
सभी के होंगे पक्के मकान
अध्यक्ष जिला पंचायत नरेंद्र मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि सभी लोगों के पास पक्का घर हो, इस दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि आवासों के स्वीकृति में सबसे पहले गरीब लोगों के आवास स्वीकृत किये जाये तथा अवास स्वीकृति मे पूर्णत: पारदर्शिता एवं सुचिता रखी जाये। नपाध्यक्ष उर्मिला कटारे ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये नागरिकों में जागरूकता आवश्यक है। अध्यक्ष अन्त्योदय समिति राजाराम पाण्डेय, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भूपेंद्र मिश्रा, एसडीएम लोकेश जांगीड़, सीईओ जनपद मुद्रिका सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कलेक्टर नरेश पाल, सीईओ जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य, अध्यक्ष जनपद मीरा कोल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

Created On :   12 Feb 2018 2:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story