वॉट्सअप ग्रुप पर माफी मांगी और लगा ली फांसी

Apologized on WhatsApp group and hanged
वॉट्सअप ग्रुप पर माफी मांगी और लगा ली फांसी
सुसाइड वॉट्सअप ग्रुप पर माफी मांगी और लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  वॉट्सएप पर पारिवारिक ग्रुप पर माफी मांगने के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना धंतोली थानांतर्गत हुई। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतक सहकार्य नगर निवासी राजेश आनंदराव मते (52) था। वह निजी काम करता था। राजेश, पत्नी और बच्चों से उसी मकान में अलग रहता था। मामूली बातों पर वह परिवार के लोगों से विवाद करता था।

कहा-यह आखिरी भेंट है : घटना वाले दिन उसने पारिवारिक ग्रुप पर मैसेज डाला कि, यह आखिरी भेंट है। जाने-अनजाने में हुईं गलतियों के लिए माफी मांगता हूं। पश्चात राजेश ने सीलिंग फैन को दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। इसके पूर्व भी वह ऐसी धमकियां कई बार दे चुका था, लेकिन इस बार इस प्रकार का कदम उठा लेगा, ऐसी किसी को भी कल्पना नहीं थी। पत्नी वंदना की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Created On :   30 Oct 2021 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story