- Home
- /
- लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा की गई...
लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा की गई वन विभाग के विभागीय अध्यक्ष की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा दिनांक ३० नवम्बर २०२२ को दक्षिण वनमण्डल पन्ना अंतर्गत पदस्थ देवी सिंह ठाकुर (भृत्य) को वन विभाग लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। देवी सिंह भृत्य को वन विभाग लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बनने पर विभिन्न संघो के अध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा संघ के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनायें दी गईं। कार्यक्रम में बी.पी.परौंहा अध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा पन्ना, महीप रावत अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ जिला शाखा पन्ना एवं राम सिंह सहायक ग्रेड-3, दिनेश पाण्डेय सहायक ग्रेड-3, वीरेन्द्र कुमार वर्मा सहायक ग्रेड-3, के.के. प्रजापति सहायक ग्रेड-3, शुभम मिश्रा सहायक ग्रेड-3, गणेश सोनी वनपाल, राहुल चनपुरिया, उदयशंकर श्रीवास्तव, श्रीमती माया यादव, श्रीमती नौनी बाई, रामखिलावन कौल, सीताराम कुशवाहा, राम गोपाल वर्मन आदि पदाधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित की गई हैं।
Created On :   1 Dec 2022 4:39 PM IST