गडचिरोली, जालना, नांदेड में कैथ लैब बनाने को मिली मंजूरी

Approval for setting up cath lab in Gadchiroli, Jalna, Nanded
गडचिरोली, जालना, नांदेड में कैथ लैब बनाने को मिली मंजूरी
खर्च होंगे 32 करोड़ 23 लाख रुपए  गडचिरोली, जालना, नांदेड में कैथ लैब बनाने को मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। प्रदेश सरकार ने गडचिरोली, जालना, नांदेड़ और पुणे के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियक कैथीटेराइजेशन प्रयोगशाला (कैथ लैब) स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है। सरकार ने चार जिलों में कैथ लैब के लिए बजट और प्रारूप को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है।  गडचिरोली, जालना, नांदेड़ और पुणे के जिला अस्पताल में कार्डियक कैथ लैब तैयार करने के लिए 32 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। जबकि इन चारों जिला अस्पताल में आर्किटेक्ट के कार्य के लिए 6 करोड़ और मशीनों और सामग्री खरीदने के लिए 26 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

 


 

Created On :   24 Feb 2022 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story