नागपुर-काटोल फोरलेन के कार्य काे मंजूरी, जल्द होगा भूमिपूजन

Approval of work of Nagpur-Katol Fourlane, Bhoomi Pujan will be done soon
नागपुर-काटोल फोरलेन के कार्य काे मंजूरी, जल्द होगा भूमिपूजन
नागपुर-काटोल फोरलेन के कार्य काे मंजूरी, जल्द होगा भूमिपूजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर काटोल फोरलेन मार्ग के कार्य को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस कार्य का भूमिपूजन होगा। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री िनतीन गडकरी का आभार माना है। नागपुर काटोल मार्ग के फोरलेन निर्माण का मामला लंबित था। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कुछ मंजूरी मिलने की आवश्यकता थी। देशमुख ने कहा है कि सभी मंजूरी मिल गई है। फोरलेन निर्माण कार्य का मार्ग खुला है।

उड़ानपुल भी बनेंगे : काटोल मार्ग निर्माण के लिए केंद्र सरकार की सहायता से भारतमाला परियोजना से मंजूरी दी गई है। लगभग 48.2 किलोमीटर मार्ग फोरलेन होगा। इसमें 1 बड़ा व 22 छोटे पुल होंगे। 5 उड़ानपुल बनेंगे। उनमें 2 रेलवे उड़ानपुल शामिल हैं। फोरलेन होने से काटोल पहुंचने के लिए कम समय लगेगा। इससे नागरिकों व व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। प्रकल्प की लागत 1284 करोड़ की है। फोरलेन के काम के लिए 712 करोड़ व जमीन खरीदी के लिए 350 करोड़ मंजूर किए गए हैं। शेष निधि अन्य कार्यों में खर्च होगी। फोरलेन के लिए जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उनसे खरीदी प्रक्रिया होने जा रही है। 

 
 

Created On :   4 March 2021 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story