Mumbai: कंगना और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर

Arnab Goswami, Kangana Ranaut face privilege motions in both Maha Houses
Mumbai: कंगना और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर
Mumbai: कंगना और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिपब्लिक टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्नब गोस्वामी और फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।अर्नब गोस्वामी पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए शिवसेना की मनीषा कायंदे ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। जबकि कंगना के खिलाफ कांग्रेस विधायक अशोक (भाई) जगताप ने मुंबई को लेकर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया।

मनीषा कायंदे ने कहा कि गोस्वामी अक्सर टीवी डिबेट के दौरान मंत्रियों, लोकसभा और विधानसभा सदस्यों का अपमान करते रहे हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई लोगों के खिलाफ निराधार आरोप भी गोस्वामी ने लगाए हैं।उन्होंने कहा, "स्वतंत्र मीडिया के नाम पर, वह मुख्यमंत्री, पवार साहब और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की छवि को खराब कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि सदन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करें।

वहीं बीते दिनों कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इस वजह से कांग्रेस विधायक अशोक (भाई) जगताप ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। जगताप ने कहा कि कंगना ने मुंबई से गद्दारी की है। उन्होंने मुंबई को लेकर जो बयान दिया उसकी मैं निंदा करता हूं। कंगना का इतिहास बहुत खराब है। साल 2016 में कंगना ने अभिनेता अध्ययन सुमन को कोकीन ड्रग लेने को कहा था। अध्ययन ने खुद इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि कंगना ड्रग लेती हैं। ऐसी नशेड़ी महिला मुंबई के खिलाफ बोलती है। इसलिए मैंने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा है। इससे पहले सदन में जगताप जब बोल रहे थे उस समय विपक्ष के सदस्यों ने उन्होंने टोकने की कोशिश की। इस पर जगताप ने कहा कि मैं जब कंगना के खिलाफ बोल रहा हूं, तो पता नहीं किसी को क्यों मिर्ची लग रही है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक ने दोनों प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, "मैंने विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। इसके लिए समिति न होने की वजह से मैं ही आज इस प्रस्ताव पर फैसला करने जा रहा हूं।"

Created On :   8 Sep 2020 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story