- Home
- /
- अमरावती शहर के आसपास करीब 20 तेंदुए...
अमरावती शहर के आसपास करीब 20 तेंदुए कर रहे मुक्त विचरण

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में भले ही मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प जहां बाघों का संरक्षण किया जा रहा है। किंतु शहर से सटे अधिकतर परिसर जंगल क्षेत्र लगा होने से यहां बड़ी संख्या में वन्यजीव दिखाई पड़ते है। विशेषकर तेंदुए पानी तथा शिकार की खोज में शहरी सीमा में कई बार आ जाते हैं। जिसे लेकर सीमा पर बसी छोटी मोटी बस्तियों के लिए तेंदुए कभी भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक कई बार शहर की सीमा में दिनदहाड़े तथा देर रात तेंदुए का प्रवेश होते देखा गया है। जिससे आसपास के इलाकों में भयावह स्थिति बनी रहती है। अमरावती शहर से चारों ओर घने जंगल रहने से वन्यजीव आसानी से दिखाई देतेे है। परंतु वन विभाग हमेशा उस परिसर को नजर अंदाज किया गया है। जानकारी यह भी है कि शहर के पोहरा, भानखेडा, कोंडेश्वर, चिरोडी आदि इलाकों में लगभग 20 तेंदुए हैं। यह वडाली तालाब, छत्री तालाब व आदि छोटे तालाब में पानी व भोजन की तलाश में भटकते रहते हैं, लेकिन कई बार इन्हीं तेंदुओं के शहर में दाखिल होते भी देखा गया है। अब तक किसी भी तरह की जानहानि नहीं हुई, लेकिन अक्सर वह छोटे-बड़े प्राणियों का शिकार कर अपनी भूख मिटाते हैं। बढ़ते समय के साथ शहर की सीमा पर कई छोटी बड़ी बस्तियां भी बन गई हैं। ऐसे में उन लोगों को खतरा बरा रहता है। भविष्य में किसी भी तरह की घटना को नकारा नहीं जा सकता है। जबकि कई लोगों मजबूरीवश वहां रह रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2022 2:48 PM IST