अकोला,बुलढाणा, वाशिम में प्रतिदिन मिल रहे 400 के आसपास नए पॉजिटिव केस

Around 400 new positive cases are being received daily in Akola, Buldhana, Washim
 अकोला,बुलढाणा, वाशिम में प्रतिदिन मिल रहे 400 के आसपास नए पॉजिटिव केस
 अकोला,बुलढाणा, वाशिम में प्रतिदिन मिल रहे 400 के आसपास नए पॉजिटिव केस

डिजिटल डेस्क, अकोला, बुलढाणा, वाशिम। अकोला बुलढाणा वाशिम में प्रतिदिन 400 के आसपास कोरोना मरीज मिल रहे हैं बुधवार को अकोला जिले में 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिसके चलते कुल चिन्हित मरीजों की संख्या 14,803 हो गई है। 2 मरीजों की मौत के बाद मृतक बढ़कर 359 हो गए हैं। 106 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने से अब घर वापसी करने वाले 11,781 हो गए हैं। 2,663 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 
 
वाशिम : जिले में बुधवार को इलाजरत 1 मरीज की मौत के साथ ही 318 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे कुल चिन्हित मरीजों की संख्या 7,979 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 157 पर पहुंच गया है। 30 लोग ठीक हो जाने से अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,771 हो गई है। 890 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है।
 
बुलढाणा : जिले में बुधवार को तीन महिलाओं समेत इलाजरत 4 मरीजों की मौत हो गई तथा 368 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिससे कुल चिन्हित मरीजों की तादाद बढ़कर 17,280 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 191 हो गई है। 123 मरीज ठीक हो जाने से घर वापसी करने वालों की संख्या 14,945 हो गई है। 2,144 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।  

Created On :   24 Feb 2021 2:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story