गुप्तांग में सोना छुपा कर लाने वाले एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Arrested at the airport for hiding gold in the genitals
गुप्तांग में सोना छुपा कर लाने वाले एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
 दुबई से पहुंचे थे मुंबई गुप्तांग में सोना छुपा कर लाने वाले एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो अलग अलग कार्रवाई में सोने की तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग यूएई से मुंबई आए थे। पहली कार्रवाई के तहत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। जो अपने गुप्तांग में सोना छुपा कर लाए थे। जबकि दूसरी कार्रवाई के तहत एक अपनेअंतर्वस्त्र में सोना छुपा कर लाने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने पांचो आरोपियों के पास से कुल तीन किलो 60 ग्राम सोना बरामद किया गया है। जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए बताई गई है। 

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर चार यात्री संदिग्ध स्थिति में नजर आ रहे थे। इसमें से दो यात्री शारजाह से आए थे जबकि दो यात्री अबूधाबी से मुंबई पहुंचे थे। इन यात्रियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने अपने पास सोना होने की बात कबूल कर ली। इनके पास से कुल तीन किलो 60 ग्राम सोना मिला है। यह सोना बूरादे के रुप में थे।वही दूसरी कार्रवाई के तहत सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दुबई से लौटी महिला की तलाशी के दौरान उसके पास से 546 ग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 38 लाख रुपए है। 
 

Created On :   5 Feb 2022 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story