- Home
- /
- गिरफ्तार बुकी कास्को के घर की ली गई...
गिरफ्तार बुकी कास्को के घर की ली गई तलाशी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। फरार क्रिकेट सट्टा बुकी कास्को उर्फ अनिल मेटकर को अपराध शाखा पुलिस ने मंुबई से गिरफ्तार कर अमरावती लाया गया। जिसे दो दिन पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश अदालत ने दिए है। कास्को के घर की तलाशी ली गई। उसके घर से मोबाइल व अन्य सामग्री जब्त कर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को विशेष दल द्वारा राजापेठ थाना क्षेत्र के सातुर्णा परिसर में चल रहे क्रिकेट सट्टा अड्डे पर छापामार कार्रवाई की थी। जहां पुलिस ने एक आरेापी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उसके पास से कीमती सामग्री जब्त की थी। लेकिन उसका मुख्य साथी कास्को उर्फ अनिल मेटकर फरार बताया गया था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुरुवार को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर अमरावती लाया। पश्चात उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरेापी कास्को को दो दिन पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए है। शुक्रवार को पुलिस ने कास्को के घर की तलाशी ली। दो माेबाइल जब्त किए है। जहां पुलिस कास्को से जुडे़ अन्य सटोरियों की तलाश करने में जुटी है।
Created On :   10 Dec 2022 1:59 PM IST