महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने वाला गिरफ्तार

Arrested for blowing gold chain from womans neck
महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने वाला गिरफ्तार
मामला दर्ज महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, राजुरा(चंद्रपुर) | रामपुर निवासी महिला के घर में पानी मांगने के बहाने से गए व्यक्ति ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले आरोपी उत्तम दत्तूजी चौधरी को राजुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया।  जानकारी के अनुसार मौजा रामपुर निवासी महिला कांताबाई देवराव घोटेकर (55) के घर आरोपी पानी मांगने के बहाने से गया। महिला पानी लाने जैसे ही मूड़ी तो आरोपी उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अारोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखने पर वह और पांच मामले में लिप्त होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी से 25 हजार रुपए की मोटर साइकिल,  सोने के गहने  कुल 1 लाख 18 हजार रुपए  का माल जब्त किया। पुलिस विविध धाराओं के तहत अारोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
 

Created On :   7 Oct 2022 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story