खुद को राजस्थान के शाही घराने का वारिस बता 50 महिलाओं के साथ ठगी करने वाला गिरफ्तार

Arrested for swindling 50 women by pretending to be the heir of the royal family of Rajasthan
खुद को राजस्थान के शाही घराने का वारिस बता 50 महिलाओं के साथ ठगी करने वाला गिरफ्तार
 सोशल मीडिया के माध्यम से करता था ठगी  खुद को राजस्थान के शाही घराने का वारिस बता 50 महिलाओं के साथ ठगी करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को राजस्थान के शाही घराने का वारिस बताकर 50 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी का नाम पोखराज देवासी उर्फ राजवीर सिंह बताया गया है। गोरेगाव पुलिस ने आरे कालोनी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टिक-टॉक स्टार आरोपी राजस्थान के महलों और विंटेज कार के साथ खीची गई अपनी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था। इसके बाद महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। कई महिलाएं आरोपी को राजस्थान के शाही परिवार का वारिस समझकर आरोपी के दोस्ती के आग्रह को स्वीकार कर लेती थी। फिर आरोपी अपनी बातों से महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाता था। महिला जब आरोपी के प्रेमजाल में फंस जाती थी तो वह महिलाओं को अपनी निजी तस्वीर भेजने को कहता था। महिलाओं की यह तस्वीरे कई बार आपत्तिजनक होती थी। जिनका इस्तेमाल आरोपी उनसे पैसे वसूलने के लिए करता था। 

एक 30 वर्षीय युवती ने आरोपी के खिलाफ गोरेगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी युवती की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार पैसों की मांग कर रहा था। युवती आरोपी को चार लाख रुपए दे चुकी थी लेकिन आरोपी की पैसों की मांग रुक नहीं रही थी। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्ऱवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलरुप से राजस्थान का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक 50 से अधिक महिलाओं से उनकी तस्वीर वायरल करने के नाम पर पैसों की वसूली कर चुका है। पिछले साल भी आरोपी को इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी को गोरेगांव पुलिस ने फिर ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को स्थानिय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 


 

Created On :   26 Nov 2022 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story