केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आगमन आज

By - Bhaskar Hindi |16 Feb 2023 3:43 PM IST
पन्ना केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आगमन आज
डिजिटल डेस्क पन्ना। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्दर यादव 16 फरवरी को रात्रि 8:30 बजे खजुराहो से सडक मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 9:30 बजे पन्ना के होटल ताज सफारी पहुंचेगे। रात्रि विश्राम पश्चात 17 फरवरी को सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व के भ्रमण पश्चात 9 बजे वापस ताज सफारी होटल आएंगे और 11 बजे अजयगढ प्रस्थान करेंगे। अजयगढ में आयोजित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होने और हितग्राहियों से संवाद उपरांत 1:30 बजे पन्ना आएंगे। जुगल किशोर मंदिर में दर्शन करने के बाद दोपहर 2:40 बजे तेंदू लीफ जंगल रिसोर्ट आएंगे। यहां से अपरान्ह 3:30 बजे खजुराहो प्रस्थान करेंगे।
Created On :   16 Feb 2023 3:42 PM IST
Next Story