अमरावती में जैसे-जैसे बढ़ रहा तापमान , घट रहा जलस्तर

As the temperature rises in Amravati, the water level is decreasing
अमरावती में जैसे-जैसे बढ़ रहा तापमान , घट रहा जलस्तर
संकट अमरावती में जैसे-जैसे बढ़ रहा तापमान , घट रहा जलस्तर

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)।  पश्चिम विदर्भ के सबसे बड़े प्रकल्प के रूप में पहचाने जाने वाले और मोर्शी सहित अमरावती शहर की प्यास बुझाने वाले सिंभोरा के अपर वर्धा बांध का जलस्तर तेजी से कम होता जा रहा है। हर वर्ष ग्रीष्मकाल के दिनों में इस प्रकल्प का जलस्तर काफी कम हो जाता है। इस वर्ष भी इस मई माह में बांध का जलस्तर 50.51 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में जिले में सूरज आग उगल रहा है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने पर उर्ध्व वर्धा प्रकल्प का जलस्तर कम होने की आशंका निर्माण हो गई है। 

सिंभोरा के अपर वर्धा बांध से जिले के विविध परिसर में तथा अमरावती शहर को पेयजल आपूर्ति की जाती है। विदर्भ के सबसे बड़े बांध में भरपूर जल संग्रहित होने से अमरावती शहरवासियों को बारह माह जलसंकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस बांध में खेती सहित औद्योगिक क्षेत्र में भी जलापूर्ति की जाती है। हर वर्ष मानसून में अपर वर्धा बांध लबालब हो जाता है। इस वर्ष मानसून में शत-प्रतिशत बांध भरने से 3 से 4 बार बांध से पानी छोड़ने के नौबत आई थी। यह बांध मानसून में लबालब होने से यहां से संपूर्ण जिले में पूरा वर्ष पानी की आपूर्ति की जाती है। केवल ग्रीष्मकाल में कुछ मात्रा में कुछ स्थानों पर जल समस्या निर्माण होती है।

जनवरी माह में इस बांध का जलस्तर 331.27 दलघमी था। जबकि उपयुक्त जलसंग्रह 457.49 दलघमी यानि 81 प्रतिशत था। लेकिन जनवरी से अप्रैल तक चार माह की कालावधि में इस बांध का जलस्तर 30 प्रतिशत कम हुआ है। वर्तमान में इस बांध का जलस्तर 338.86 मीटर यानि कुल 50.51 प्रतिशत है। पिछले चार माह में इस बांध से नॉन इरिगेशन के लिए 28.143 दलघमी पानी छोड़ा गया। पिछले तीन माह में शहरवासियों को 13.672 दलघमी पानी की आपूर्ति की गई है। सिंचाई के लिए 113.54, एमआईडीसी को 0.611 और रतन इंडिया कंपनी को 6.348 दलघमी पानी की आपूर्ति की गई है। वर्तमान में दिनोंिदन तापमान बढ़ने से बांध का जलस्तर कम होने की आशंका है। जलस्तर आगामी दिनों में कम होने पर जलसंकट निर्माण होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 

Created On :   16 May 2022 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story