- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- ashish deshmukh said if party give me chance so I will fight against nitin gadkari
दैनिक भास्कर हिंदी: मौका मिला तो गडकरी के विरोध में चुनाव लड़ूंगा : आशीष देशमुख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधायक पद से इस्तीफा दे चुके आशीष देशमुख ने कहा है कि मौका मिलने पर वे नागपुर लोकसभा सीट से नितीन गडकरी के विरोध में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि नागपुर सीट गडकरी के लिए अनुकूल नहीं हैं। भाजपा को काटोल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराकर जीतने की चुनौती भी उन्होंने दी। शनिवार को पत्रकार क्लब में प्रेस कांफ्रेंस वे बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को विधायक पद से इस्तीफा देने व विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। विधानसभा नियमावली व न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि तत्काल इस्तीफा मंजूर नहीं कियेे जाने को लेकर उन्हें संदेह है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। लिहाजा उनका इस्तीफा मंजूर कर काटोल में विधानसभा का उपचुनाव कराया जाना चाहिए।
गडकरी ने विदर्भ को धोखा दिया
विदर्भ राज्य की मांग दोहराते हुए देशमुख ने कहा कि गडकरी ने विदर्भ को धोखा दिया है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होनेे के बाद भी भाजपा विदर्भ का नाम नहीं ले रही है। भाजपा ने विदर्भ राज्य बनाने का वादा किया था। भाजपा ने विदर्भ की पीठ में खंजर घोंपा है। हलबा समाज को दिया गया आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ है। आश्वासन पूरे नहीं होने से जनता मेें रोष है। नागपुर में अल्पसंख्यक, दलित समाज में भी गहरा रोष है। गडकरी को वे काका मानते हैं। चाहते हैं कि काका सांसद बने। लेकिन नागपुर में भाजपा व गडकरी के लिए अड़चन है। ऐसे में गडकरी ने सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए। विधानसभा के बजाय केवल केंद्र की राजनीति में रुचि व्यक्त करते हुए श्री देशमुख ने कहा कि वे विदर्भ की किसी भी लोकसभा सीट से चुुनाव लड़ने को तैयार है। राष्ट्रीय विचारों के साथ वे कांग्रेस के करीब है। उनकी राजनीतिक दिशा तय है। जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
पत्र लिखकर विधायकों का लेंगे मत
श्री देशमुख ने कहा कि भाजपा के कई विधायक नाराज हैं। इस्तीफे के बाद विधायकों ने फोन करके उनके समर्थन किया हैै। जल्द ही वे भाजपा के विधायकों को पत्र लिखेंगे। और विविध मामलों में उनकी पार्टी व पार्टी नेताओं के प्रति असंतोष की जानकारी लेंगे। सरकार व भाजपा से जनता नाराज है। जनप्रतिनिधि भी नाराज हैं। विदर्भ में62 में से 44 भाजपा के विधायक हैं। उनमें भी रोष है। सभी से उनका मत लिया जायेगा।
कांग्रेस से उम्मीद
कांग्रेस में नया नेतृत्व व नया जोश है। लिहाजा कांग्रेस से अब काफी उम्मीद है। कांग्रेस ने ही तेलंगाना राज्य बनाया। विदर्भ राज्य की मांग का विषय भी कांग्रेस नेताओं के सामने रखा जाएगा। फिलहाल कांग्रेस से बिना शर्त जुड़े हुए हैं। विधायक पद से इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस में प्रवेश लेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता विलासित व प्रफुल्लित
कांग्रेस में प्रवेश व संभावित चुनौतियों से जुड़े सवाल पर श्री देशमुख ने कहा कि उनको लेकर तो नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता विलासित और प्रफुलित हुए हैं। गौरतलब है कि श्री देशमुख के कांग्रेस प्रवेश को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रफुल गुडधे के समर्थकों का विरोध होनेे की चर्चा है।
काटाेल में काका से लड़ा था नागपुर में भी काका से लड़ने को तैयार
श्री देशमुख ने कहा कि काटोल विधानसभा क्षेत्र में उनका मुकाबला काका अर्थात चाचा अनिल देशमुख के साथ हुआ था। नितीन गडकरी को भी वे काका कहते हैं। मौका मिलने पर गडकरी काका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बतौर कांग्रेस उम्मीदवार गडकरी को टक्कर दे सकते हैं आशिष देशमुख, नवरात्र में उठाएंगे यह कदम
दैनिक भास्कर हिंदी: आशीष देशमुख के इस्तीफे के बाद ‘काटोल’ पर ‘भावी गठबंधन’ को लेकर बढ़ीं मुश्किलें
दैनिक भास्कर हिंदी: विदर्भ में किसी भी सीट से लड़ने तैयार -आशीष देशमुख, दैनिक भास्कर कार्यालय में दी सदिच्छा भेंट
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा के बागी विधायक आशीष देशमुख से मुलाकात करेंगे अजित पवार
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक देशमुख का इस्तीफा, कहा- सरकार भटक गई है