विदर्भ के मुद्दे को CM देवेंद्र ने किया नजरअंदाज : देशमुख

Ashwesh Deshmukh say CM Devendra Fadnavis not serious on Vidarbha issue
विदर्भ के मुद्दे को CM देवेंद्र ने किया नजरअंदाज : देशमुख
विदर्भ के मुद्दे को CM देवेंद्र ने किया नजरअंदाज : देशमुख

डिजिटल डेस्क,नागपुर। विदर्भ आत्मबल यात्रा पर निकले भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विदर्भ के मुद्दे पर नाराज करने का काम किया है। अलग विदर्भ राज्य समेत विविध मांगों को लेकर उन्होंने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के समय मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने पत्र पर दखल ली, लेकिन विदर्भ के मुद्दे को बेदखल कर दिया। देशमुख ने कहा है कि विदर्भ राज्य निर्माण की मांग के साथ भाजपा की संकल्पबद्धता है। मुख्यमंत्री ने इस विषय को आगे ले जाना चाहिए। इसी संबंध में 6 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री काे पत्र लिखा गया था। विदर्भ विकास के संबंध में अनेक मुद्दे रखे गए थे। जलसंपदा, सहकार व पणन, कृषि , उद्योग,ऊर्जा, ग्राम विकास, सामान्य प्रशासन, वित्त, कौशल्य विकास, नगर विकास व गृह विभाग से संबंधित मांगों से मुख्यमंत्री का अवगत कराया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग से मिला उत्तर हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री ने विदर्भ के मुद्दे से साफ तौर से किनारा कर लिया है। मुख्यमंत्री कार्यशील व संवेदनशील हैं। अलग विदर्भ के लिए उन्होंने 7 बार अशासकीय प्रस्ताव रखा, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर वे विदर्भ की भावनाओं का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। विदर्भ की जनता का अपमान है। 

अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं आशीष देशमुख
उल्लेखनीय है कि अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे आशीष देशमुख काफी समय से सरकार को विदर्भ के मुद्दे पर घेरते आए हैं। उनका कहा है कि  विदर्भ की जनता ने सरकार बदली, पार्टी बदली, लेकिन विदर्भ के किसानों के जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्री  देशमुख ने विदर्भ की मांग पर शीघ्कर निर्णय  न लेने पर आने वाले समय में पार्टी को नुकसान होने की बात भी कही।  आशीष देशमुख नागपुर जिले के काटोल मतदाता निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उनके पिता रणजीत देशमुख कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री  रह चुके हैं। 

Created On :   10 Feb 2018 2:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story