रिश्वत लेने वाले एएसआई को एक साल की सजा

ASI sentenced to one year for taking bribe
रिश्वत लेने वाले एएसआई को एक साल की सजा
11 साल पहले का है मामला रिश्वत लेने वाले एएसआई को एक साल की सजा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  मामूली विवाद के चलते नांदगांव पेठ पुलिस थाना में 11 साल पहले एक मामला आया था। जहां एएसआई द्वारा शिकायत न करने को लेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। तिवसा के शेंदोला निवासी दिलीपराव धसकट का नांदगाव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र में प्लॉट है। 4 अप्रैल 2011 को एक व्यक्ति ने उस जगह पर सामग्री लाकर डालने से दिलीपराव के पिता आनंदराव के साथ संबंधित व्यक्ति ने विवाद किया था। यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। तब पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई प्रकाश ठाकरे ने दिलीपराव को उनके पीता के खिलाफ शिकायत दर्ज न करने को लेकर 3 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत एसीबी में की गई। 350 रुपए लेते हुए एएसअाई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। वही दूसरी और एएसआई ठाकरे के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। अदालत में दोषारोप पत्र दाखिल किया गया। शुक्रवार को इस मामले में अंतिम सुनवाई की गई। जिला न्यायाधीश क्र 3 के आर व्ही ताम्हणेकर ने नामजद आरोपी एएसआई ठाकरे को दोषी करार देते हुए 5 हजार रुपए जुर्माना व एक साल की सजा सुनाई है।  इस मामले में सरकारी पक्ष की और से अॅड सुनिल देशमुख ने सफल पैरवी की।

Created On :   13 Aug 2022 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story