पानी का टैंकर नहीं रोकने पर ड्राइवर के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने किया हाईवे पर चक्काजाम

assaulting with driver of water tanker in chhindwara, employees protest
पानी का टैंकर नहीं रोकने पर ड्राइवर के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने किया हाईवे पर चक्काजाम
पानी का टैंकर नहीं रोकने पर ड्राइवर के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने किया हाईवे पर चक्काजाम

डिजिटल डैस्क छिन्दवाड़ा/परासिया। न्यूटन चिखली में पानी परिवहन कर रहे ट्रेक्टर टैंकर को त्रिमूर्ति चौक में नहीं रोकने से एक स्थानीय युवक कल्लू ने ड्राइवर से विवाद कर मारपीट की। जिससे ट्रैकर ड्राइवर सलीम का एक हाथ फैक्चर हो गया। घटना शुक्रवार सुबह 8.30 बजे की है। टैंकर ड्राइवर सलीम ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सा जांच और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासिया भेजा। इस घटना से गुस्साएं नगर परिषद कर्मचारियों ने कामबंद कर दिया, वहीं दोपहर 2.30 बजे स्टेट हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया।

नप कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में गुस्साए कर्मचारियों ने कचरा वाहन को स्टेट हाईवे पर खड़ा कर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। विधायक सोहन वाल्मिक, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राय और मुख्य नगर परिषद अधिकारी नितिन बिजवे भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को चक्काजाम आंदोलन स्थगित करने की समझाइश देकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। हाईवे पर चक्काजाम की सूचना मिलने पर परासिया टीआई ब्रजेश मिश्रा न्यूटन चिखली पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके बाद लगभग 3.30 बजे आंदोलन स्थगित हो गया।

श्चिमी न्यूटन जा रहा था टैंकर
नगर में एक दिन के अंतराल में पानी सप्लाई होती है। मुख्य नगर से पश्चिमी न्यूटन की दूरी 2 किमी होने से टैंकर द्वारा चिखली बस्ती के पम्प हाउस से पानी की सप्लाई पश्चिमी न्यूटन के पम्प हाउस तक होती है। उक्त टैंकर भी वहीं पानी सप्लाई कर रहा था। इस दौरान त्रिमूर्ति चौक में विवाद हुआ।

इनका कहना है-
न्यूटन पुलिस चौकी प्रभारी दीपक आरगुलेवार ने बताया कि कल्लू आदतन अपराधी है। पहले भी उसके खिलाफ मारपीट संबंधित प्रकरण दर्ज हुए हैं। शुक्रवार सुबह उसने नप के ट्रेक्टर टैंकर को जबरन रोककर पानी भरने का प्रयास किया। ड्राइवर ने ऐसा करने से मना किया, तो उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Created On :   25 May 2018 11:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story