फिफ्टी-फिफ्टी रहा जबलपुर जिला, मध्य का मुकाबला रहा रोमांचक

assembly elections results of eight Constituency of Jabalpur
फिफ्टी-फिफ्टी रहा जबलपुर जिला, मध्य का मुकाबला रहा रोमांचक
फिफ्टी-फिफ्टी रहा जबलपुर जिला, मध्य का मुकाबला रहा रोमांचक

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर जिले में विधानसभा चुनाव का परिणाम चार-चार रहा। यहां भारतीय जनता पार्टी को जबलपुर कैंट पाटन सिहोरा तथा पाटन सीट प्राप्त हुई है। वहीं कांग्रेस को जबलपुर मध्य पश्चिम- पूर्व एवं बरगी विधानसभा क्षेत्र से विजयश्री हासिल हुई है। जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट की मतगणना बड़ी ही रोमांचक रही । यहां कई बार दोनों प्रत्याशी आगे पीछे हुए और अंत में कांग्रेस के विनय सक्सेना ने फतह हासिल की ।  हालांकि उनकी जीत मात्र 600 वोट से  थी।

नजीते इस प्रकार रहे

जबलपुर- केंट विधानसभा
भाजपा के अशोक रोहानी ने  कांग्रेस के आलोक मिश्रा को  26513 वोट से हराया।
अशोक रोहणी को 71299 वोट मिले।
आलोक मिश्रा को  44786 वोट मिले है।

जबलपुर- पूर्व विधानसभा
कांग्रेस के लखन घनघोरिया जीते  भाजपा के   अंचल सोनकर को  35136 वोटो से हराया।
लखन घनघोरिया को   90206 वोट मिले।
अंचल सोनकर को   55070 वोट मिले है।

जबलपुर- पश्चिम विधानसभा
 कांग्रेस के  तरुण भानोट जीते
भाजपा के हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को 18568 वोट से हराया।
तरुण भानोट  को  82072 वोट मिले।
हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू को 63504   वोट मिले है।

जबलपुर- बरगी विधानसभा
कांग्रेस के संजय यादव जीते ।
भाजपा की प्रतिभा सिंह  को  17563 वोट से हराया।
संजय यादव को  86901  वोट मिले।
प्रतिभा सिंह को  69338 वोट मिले है।

जबलपुर- पाटन विधानसभा
भाजपा के अजय विश्नोई जीते ।
 कांग्रेस के नीलेश अवस्थी को 26712 वोट से हराया।
अजय विश्नोई को   100443  वोट मिले।
नीलेश अवस्थी को 73731  वोट मिले है।

जबलपुर- पनागर विधानसभा
भाजपा के सुशील तिवारी  जीते।
निर्दलीय प्रत्याशी भारत सिंह यादव को   41344 वोट और कांग्रेस के सम्मति सैनी को 43270 वोट से हराया।
सुशील तिवारी  को  83336 वोट मिले।
भारत सिंह यादव को  41992 वोट और सम्मति सैनी को 40066 वोट मिले है।

जबलपुर- सिहोरा विधानसभा
भाजपा की नंदनी मरावी ने कांग्रेस के खिलाड़ी सिंह ऑर्मो को 6823   वोट से हराया।
नंदनी मरावी को 73312  वोट मिले।
खिलाड़ी सिंह ऑर्मो को 66489  वोट मिले है।

जबलपुर- केंट विधानसभा
भाजपा के अशोक रोहानी ने  कांग्रेस के आलोक मिश्रा को  26513 वोट से हराया।
अशोक रोहणी को 71299 वोट मिले।
आलोक मिश्रा को  44786 वोट मिले है।

जबलपुर- उत्तर विधानसभा
कांग्रेस के विनय सक्सेना  जीते ।
भाजपा के उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री शरद जैन को  578 वोट से हराया।
विनय सक्सेना को    50045 वोट मिले।
शरद जैन को  49467 वोट मिले है।

 

Created On :   12 Dec 2018 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story