- Home
- /
- कर्नाटक में मराठी भाषियों पर हो रहे...
कर्नाटक में मराठी भाषियों पर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की मराठी भाषा किसी पर आक्रमण नहीं करेगी। लेकिन कर्नाटक में मराठी भाषियों पर जो अत्याचार शुरू है उसको सहन नहीं किया जाएगा। हम मराठी भाषियों के खिलाफ अत्याचार नहीं होने देंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों मरीन ड्राइव के सामने चर्नी रोड में मराठी भाषा भवन का भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राज्य के मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा सभी को सिखनी चाहिए। हम लोग महाराष्ट्र में आने वाले लोगों से मराठी भाषा सिखने के लिए कहते हैं। इसे अत्याचार नहीं कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दुकानों में मराठी में साइन बोर्ड लगाने के लिए कानून बनाने की नौबत आती है। यह एक विचार करने वाली बात है। जबकि प्रदेश के मंत्री देसाई ने कहा कि विश्व भर के 80 देशों में मराठी भाषा बोली जाती है। इस मराठी भाषा भवन के माध्यम से विश्व भर के मराठी भाषिकों को वर्चुअल क्लास रूम से जोड़ा जाएगा।
Created On :   2 April 2022 8:17 PM IST