कोल्हापुर में विजयराघवगढ़ के मजदूरों से ज्यादती

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कटनी कोल्हापुर में विजयराघवगढ़ के मजदूरों से ज्यादती

भास्कर न्यूज कटनी। जिला प्रशासन के प्रयास से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के प्रशासन के सहयोग से वहां मुश्किल में फंसे विजयराघवगढ़ क्षेत्र के मजदूरों की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान में यह मामला आने के तत्काल बाद उन्होंने अपर कलेक्टर कोल्हापुर से बात की और जिले के विजयराघवगढ़ अंचल के ग्राम उबरा, सिजहरा व भरेबा गांव के मजदूरों को मुश्किल हालातों से निकालने में मदद करने का आग्रह किया गया था।

कलेक्टर की त्वरित पहल से  हरकत में आए कोल्हापुर जिला प्रशासन ने ठेकेदार व मालिक को कटनी के सभी मजदूरों को घर वापस भेजने के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। सभी मजदूरों को रवाना किया गया जो शनिवार की सुबह तक कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से मजदूरों को उनके गांव के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

महिला ने बताई शोषण की दास्तां
विजयराघवगढ़ के श्रमिकों को कोल्हापुर जिले के गढ़ीगंज थाना क्षेत्र के हरली कारखाना में गन्ना कटाई के लिए ठेकेदार द्वारा ले जाया गया था। 21 दिसम्बर को  जनसाहस कम्युनिटी इंगेजमेण्ट के मुकेश द्विवेदी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची सावित्री ने कलेक्टर  को बताया कि ठेकेदार विलास 6 अक्टूबर को इटारसी एवं नागपुर के बीच गन्ना कटाई के काम के लिए 20 मजदूरों को लेकर गया था।

4 मजदूर वहां से किसी तरह वापस आने में सफल रहे। जबकि 16 मजदूरों से गन्ना कटाई और लदाई का काम करवाने के बाद भी मजदूरी का पैसा नहीं दिया जाता है। खाने के लिए केवल राशन दिया जाता है। बलपूर्वक काम करवाया जाता है। उनसे गाली-गलौज की जाती है, साथ ही घर जाने के लिए छोडऩे के एवज में 2 से 5 लाख रुपये की मांग ठेकेदार द्वारा की जाती है।

इन स्थितियों को सुनने और जानने के तत्काल बाद ही कलेक्टर ने कोल्हापुर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को 21 दिसंबर को ही पत्र लिखकर हरली कारखाना में कटनी विजयराघवगढ़ अंचल के सभी मजदूरों को ठेकेदार के चंगुल से मुक्त करने का आग्रह किया था। 

ये मजदूर थे कारखाना में बंधक 
कोल्हापुर के हरली कारखाना में मुक्त होकर जो मजदूर वापस कटनी आ रहे हैं उनमें विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम उबरा की रोशनी बाई कोल, रमेश कोल, गीता बाई कोल, कन्छेदी कोल, अर्जुन कोल, सूरज कोल, विजय कोल, सुखी लाल कोल, अरुण कोल और चांदनी कोल शामिल है। जबकि सिजहरा ग्राम की रानी कोल एवं सुमन कोल तथा कुम्हरवारा गांव के सगौंनी कोल तथा भरेबा गांव के संजू कोल शामिल हैं।

Created On :   23 Dec 2022 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story