- Home
- /
- अवैध संबंधों के संदेह में चाकू...
अवैध संबंधों के संदेह में चाकू घोंपकर मटन विक्रेता की हत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मटन विक्रेता की उसके दो रिश्तेदारों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। तहसील थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया गया है। अवकाशकालीन अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
घायल व आरोपियों का पेशा एक
घायल शोभाखेत, पांचपावली निवासी महेंद्र उर्फ मुरली नीलकंठ ढोके (35) है। आरोपी महेंद्र का चचेरा भांजा शुभम कटारे (25) और शुभम का जीजा नीतेश दुर्गे (32), दोनों पांचपावली क्षेत्र के ही निवासी हैं। तीनों मटन विक्रेता हैं। शुभम और नीतेश को शक था कि, उनके रिश्ते की किसी महिला से महेंद्र के अवैध संबंध हैं। उन्होंने महेंद्र को कई बार समझाया था कि, वह उस महिला से दूर रहे, लेकिन महेंद्र ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।
मोमिनपुरा में बकरामंडी की घटना
शनिवार को शुभम और नीतेश के हाथ महेंद्र और उस महिला की बातचीत की रिकार्डिंग हाथ लगी। जिसमें महेंद्र, महिला से अश्लील बातें कर रहा था। इससे गुस्से में शुभम और नीतेश ने मोमिनपुरा स्थित बकरामंड़ी में बकरा काटने के चाकू से महेंद्र पर हमला बोल दिया और उसे जान से मारने का प्रयास िकया।
घायल मेयो में भर्ती, हालत गंभीर
गंभीर हालत में महेंद्र को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेंद्र की शिकायत पर शुभम और नीतेश को उप-निरीक्षक मस्के ने गिरफ्तार किया है।
Created On :   5 July 2021 1:38 PM IST