सिगरेट को लेकर हुए विवाद में जान लेने की कोशिश

Attempt to kill in a dispute over cigarette
सिगरेट को लेकर हुए विवाद में जान लेने की कोशिश
सिगरेट को लेकर हुए विवाद में जान लेने की कोशिश

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लकड़गंज क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी की हत्या का प्रयास किया गया। सिगरेट को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर लोहे की रॉड और पत्थर के टुकड़े से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। घायल का नाम विजय उर्फ भैरव दिलीप डायरे (35), छोटा ढिवरपुरा, जुनी मंगलवारी निवासी है। विजय पर जानलेवा हमला करने के आरोप में देवेंद्र उर्फ पिंटू नारायण पाटील  (35), जुनी मंगलवारी, राजेश लक्ष्मणराव निमजे (40), राजेंद्र उर्फ राजेश रमेश निर्वाण (34), राजेश रामकृष्ण वाधाड़े (28) और मनोज देवराव निमजे (34), जुनी मंंगलवारी निवासी पर मामला दर्ज किया गया है। 

सिगरेट महंगी देने पर हुआ विवाद : पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय उर्फ भैरव डायरे का लकड़गंज क्षेत्र में पानठेला है। 15 नवंबर को उसके पानठेले पर देवेंद्र उर्फ पिंटू पाटील सिगरेट लेने गया था। वह सिगरेट महंगी दे रहा था। इस बात पर उसका विजय से विवाद हो गया। विजय ने उसे धौंस देते हुए देख लेने की धमकी दी। विजय के आपराधिक स्वभाव के कारण परिवार के लोगों ने भी उससे दूरी बना रखी है। विजय बस्ती में दबदबा जमाने की कोशिश में लगा रहता है। पिंटू पाटील से विवाद होने की बात अपने दोस्त    राजेश निमजे, राजेंद्र उर्फ राजेश निर्वाण, राजेश वाधाड़े और मनोज निमजे को बताई।

 पश्चात  पिंटू अपने दोस्तों के साथ 15 नवंबर को रात करीब 10.30 बजे विजय के घर पहुंचा। विजय घर में मौजूद था। पिंटू और उसके दोस्तों ने  विजय को खींचकर बाहर निकाला और उस पर लोहे की रॉड और पत्थर के टुकड़े से हमला कर विजय को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर और पैर पर भी हमला किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो विजय से उसकी बस्ती के लोग बात तक नहीं करते हैं। राजेश हरिभाऊ करनुके की शिकायत पर लकड़गंज थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गजानन ने उक्त सभी आरोपियों पर धारा 143, 147, 148, 149, 452 व सहधारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Created On :   17 Nov 2020 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story