- Home
- /
- चाचा की हत्या का प्रयास, दो लोगों...
चाचा की हत्या का प्रयास, दो लोगों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली इलाके में भतीजे ने हथौड़ी से हमला कर चाचा की हत्या का प्रयास किया। इस में भतीजे की पत्नी भी शामिल होने की चर्चा है। घायल महादेव निनावे उर्फ फुग्गेवाला है। आरोपी उसका भतीजा नितीन निनावे और उसकी पत्नी है। घटना रविवार को रात करीब 8.30 बजे के बीच बारसे नगर, पांचपावली में हुई।
मुंह पर किए वार : पुलिस के अनुसार बारसे नगर निवासी महादेव निनावे पर रविवार की रात उसके ही भतीजे नितीन निनावे और उसकी पत्नी ने मिलकर हथौड़ी से मुंह पर कई वार किए, जिससे महादेव गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस का दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और घायल महादेव को मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू है। विवाद का कारण पता लगाने की कोशिश पांचपावली पुलिस कर रही है।
6 माह पहले भी हुआ था विवाद : महादेव का करीब 6 माह पहले भी मकान को लेकर नितीन की मां के साथ विवाद हुआ था। मामला पांचपावली थाने में पहुंचा था। उस समय पुलिस ने धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया था। उस दौरान महादेव ने नितीन की मां से मारपीट भी की थी। इनके बीच मकान को लेकर विवाद शुरू होने की चर्चा बस्ती में रविवार की रात में शुरू थी।
पिता-पुत्र व नाबालिग ने कया हमला, मामला दर्ज
क्रिकेट के विवाद में समझौता करने गए व्यक्ति पर पिता-पुत्र व नाबालिग ने हमला बोल दिया। प्रकरण दर्ज किया गया है। क्रिकेट मैच के दौरान 17 वर्षीय किशोर का अज्जू खान नामक युवक के साथ विवाद हुआ था। उन्हें लड़ता देख मो. आसिफ खान (34), राजीव नगर निवासी उन्हें समझा रहा था। इस दौरान तैश में आकर किशोर ने अपने पिता और भाई की मदद से आसिफ पर हमला बोल दिया। कोई धारदार वस्तु उसकी पीठ में घोंप दी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई इस घटना में किशोर उसके पिता और भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Created On :   21 Jun 2021 1:50 PM IST