- Home
- /
- हथौड़ा और हॉकी से मां-बेटे की जान...
हथौड़ा और हॉकी से मां-बेटे की जान लेने का किया प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मां-बेटे पर पड़ोसी पिता पुत्र ने हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। घटना रंजिश के चलते हुड़केश्वर थानांतर्गत हुई। गिरफ्तार पिता-पुत्र को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
दोनों पड़ोसी हैं, रंजिश चल रही थी : दुबे नगर निवासी अमोल हनुमंत वंजारी (32) और दिनेश उर्फ पिंटू सुरेश देवगड़े (25) पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों में आए दिन किसी न िकसी बात पर विवाद होता था। दोनों के बीच तीन साल से रंजिश जारी है। गुरुवार को अमोल ने घर के सामने मैदान में अपना दोपहिया खड़ा िकया था। इसे लेकर दिनेश ने अमोल को गाली-गलौज करने के बाद वहां से गाड़ी हटा दी। इसे लेकर तैश में आया दिनेश घर से हथौड़ा लाया और अमोल के सिर पर दे मारा।
पिता ने दोनों हाथ पकड़े और बेटे ने मारा : यह देखकर दिनेश के पिता सुरेश घर के बाहर आए और उन्होंने अमोल के दोनों हाथ पकड़ लिए तथा दिनेश ने उस पर वार किए। यह देखकर अमोल की मां मंदाबाई बीच-बचाव करने दौड़ी, तो दिनेश और सुरेश ने हथौड़ा और हॉकी से उस पर भी वार किए। इस प्रकार मां-बेटे को जान से मारने का प्रयास किया गया। पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Created On :   26 Feb 2022 5:17 PM IST