- Home
- /
- औरंगाबाद मनपा चुनाव के लिए अतुल...
औरंगाबाद मनपा चुनाव के लिए अतुल सावे भाजपा के चुनाव प्रमुख

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भाजपा ने औरंगाबाद महानगर पालिका चुनाव प्रमुख पद पर पार्टी विधायक अतुल सावे की नियुक्ति की है। जबकि संगठन संपर्क पद पर पूर्व मंत्री तथा विधायक संभाजी पाटील-निलंगेकर और प्रभारी के रूप में पूर्व मंत्री गिरीश महाजन को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पांच महानगर पालिकाओं के चुनाव के लिए पार्टी के नेताओं की नियुक्ति की है।
नई मुंबई महानगर पालिका चुनाव प्रमुख पद पर विधायक गणेश नाईक और सह प्रमुख के रूप में विधायक मंदा म्हात्रे को नियुक्ति किया गया है। संजय उपाध्याय को संगठन संपर्क और विधायक आशीष शेलार को प्रभारी बनाया गया है। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका चुनाव प्रमुख पद पर विधायक रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति की गई है। संगठन संपर्क पद पर संदीप लेले और चुनाव प्रभारी पद की जिम्मेदारी विधायक संजय केलकर को दी गई है। कोल्हापुर मनपा चुनाव के प्रमुख पद पर पूर्व सांसद धनंजय महाडिक व महेश जाधव की नियुक्ति की गई है। संगठन संपर्क पद की जिम्मेदारी पूर्व सांसद अमर साबले और प्रभारी सांसद रणजीत नाईक-निंबालकर को बनाया गया है। वसई- विरार महानगर पालिका चुनाव प्रभारी विधायक प्रसाद लाड को बनाया गया है। जबकि सह प्रभारी के रूप में जयप्रकाश ठाकुर और भरत रजपूत की नियुक्ति की गई है।
Created On :   7 Jan 2021 7:45 PM IST