नागपुर की प्रियंका शक्ति ठाकुर को रंगमंच के लिए पुरस्कार 

Award for Theater to Priyanka Shakti Thakur of Nagpur
नागपुर की प्रियंका शक्ति ठाकुर को रंगमंच के लिए पुरस्कार 
वाग्धारा सम्मान 2022 , हेमा मालिनी, प्रसन्ना, धोड़पकर, चेतना, सुनील सिंह व रघुवीर यादव होंगे सम्मानित नागपुर की प्रियंका शक्ति ठाकुर को रंगमंच के लिए पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई । सामाजिक साहित्यिक संस्था वाग्धारा की तरफ से दिए जाने वाले ‘वाग्धारा सम्मान 2022’की घोषणा कर दी गयी है। भाजपा सांसद व वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी को वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही कर्नाटक के प्रसन्ना को रंगमंच, कार्टूनिस्ट राजेंद्र धोड़पकर, दिल्ली को व्यंग्य चित्र, आफ़ताब हसनैन को नाट्य साहित्य , डॉ. चेतना पाठक को शास्त्रीय संगीत,सुनील कुमार सिंह  (एनडीटीवी मुंबई) को पत्रकारिता, लाड़ली फाउंडेशन दिल्ली की मिथलेश को समाजसेवा, फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव फ़िल्म,एसएनडीटी की प्रो वाईस चांसलर रूबी ओझा को शिक्षा, तमिल भाषी डॉक्टर राजम नटराजन पिल्लै को ‘अहिंदी भाषी हिंदी सेवी’ के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही सुप्रसिद्ध गायिका मधुश्री भट्टाचार्य मुंबई,दीप्ति ओग्रे (बिलासपुर), शीला शर्मा (लखनऊ) और कविता गुप्ता (मुंबई) को वाग्धारा स्वयंसिद्धा सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही पांच युवाओं को वाग्धारा यंग एचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका शर्मा (दिल्ली) व प्रियंका शक्ति ठाकुर (नागपुर) को रंगमंच, ऋषि व वरुण मिश्र, (प्रयागराज) को शास्त्रीय संगीत, राजेश श्रीवास्तव (मुंबई) व विक्रांत सिंह (पुणे) को समाज सेवा के लिए ‘वाग्धारा यंग एचीवर्स अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। वाग्धारा निर्णायक समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र व अनिल तिवारी की त्रिसदस्यीय समिति ने यह घोषणा की है। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने बताया कि वाग्धारा सम्मान समारोह 2022 आगामी 8 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएग।


 

Created On :   29 Jan 2022 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story