मुंबई हादसे से भी सबक नहीं, नागपुर स्टेशन के FOB हो रहे जर्जर

Bad condition FOB  on Nagpur station, Mumbai incident is scaring
मुंबई हादसे से भी सबक नहीं, नागपुर स्टेशन के FOB हो रहे जर्जर
मुंबई हादसे से भी सबक नहीं, नागपुर स्टेशन के FOB हो रहे जर्जर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेलवे स्टेशन के एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) वर्षों पुराने हैं। या यों कहें जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। विशेष तौर पर इटारसी एंड की ओर बने पुल की हालत ज्यादा खराब है। ग्रीष्म के कारण इन दिनों भारी भीड़ का माहौल है। गत वर्ष मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई यात्रियों की जान गई थी। वहीं कई यात्री घायल भी हुए थे। बावजूद इसके रेल प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली है, जबकि ग्रीष्म के कारण नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन 50 हजार के करीब यात्रियों का आवागमन हो रहा है।

मंजूरी के बाद भी काम नहीं हो रहा है
दरअसल, नागपुर रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफार्म हैं। मुंबई व दिल्ली एंड की ओर दो एफओबी बने हैं। एक से दूसरे व दूसरे से 8 नंबर तक प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए एफओबी से जाना पड़ता है। हाल ही में प्लेटफार्म नंबर 8 का काम होने पर इसे मंबई एंड के एफओबी जोड़ा गया है। इसकी मरम्मत ठीक तरीके से हुई है, लेकिन दिल्ली लाइन की ओर बना एफओबी जर्जर अवस्था में है। इसकी जगह नए एफओबी की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ रहा है। भीड़ को देखते हुए एफओबी पर किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम भी नहीं है। गाड़ियों के आने पर जिस तरह की भागमभाग रहती है, उसे देखते हुए अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।   

Created On :   27 May 2018 3:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story