35 मैरिज गार्डनों पर पांबदी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
35 मैरिज गार्डनों पर पांबदी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,कटनी। नगर निगम ने 35 अवैध मैरिज गार्डनों पर पाबंदी लगा दी है। नगर निगम आयुक्त संजय जैन के निर्देश पर नगर निगम ने बोर्ड लगाकर गार्डनों में कार्यक्रम के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर मैरिज गार्डन संचालकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

दरअसल शहर के सड़क से लगे मैरिज गार्डनों में आयोजन से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। इसके अलावा रिहायशी इलाकों में स्थित मैरिज गार्डनों में आयोजन के दौरान डीजे के शोर से लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम ने जांच करने पर पाया कि मैरिज गार्डनों में सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसके बाद सत्कार मैरिज गार्डन पन्ना चौराहा, जलसा मैरिज गार्डन मंडी रोड, चौरसिया मैरिज गार्डन बस स्टैंड, समेत 35 मैरिज गार्डनों पर पांबदी लगा दी है।

नगर निगम कमिश्नर संजय जैन का कहना है कि अवैध मैरिज गार्डनों में आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम अभियान चलाकर अवैध मैरिज गार्डनों के सामने बोर्ड लगा रहा है। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की

Created On :   12 July 2017 10:15 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story