- Home
- /
- पुलिस हिरासत में भेजा गया बैंक...
पुलिस हिरासत में भेजा गया बैंक घोटाले का आरोपी

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2022 2:25 PM IST
जांच-पड़ताल पुलिस हिरासत में भेजा गया बैंक घोटाले का आरोपी
डिजिटल डेस्क, मुंबई । नेपाल भागने की कोशिश करते बिहार से गिरफ्तार पंजाब महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) घोटाले के आरोपी दलजीत सिंह बल को मुंबई लाया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 11 फरवरी 2022 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पीएमसी बैंक का पूर्व निदेशक है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा साल 2019 से आरोपी की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों उसे बिहार में भारत-नेपाल सीमा गिरफ्तार किया गया था। वह अपने परिवार के साथ नेपाल से कनाडा भागने की फिराक में था।
Created On :   5 Feb 2022 7:55 PM IST
Next Story