होटल मेंं पकड़ाया प्रतिबंधित प्लास्टिक, लगा जुर्माना

Banned plastic caught in hotel, fined
होटल मेंं पकड़ाया प्रतिबंधित प्लास्टिक, लगा जुर्माना
मनपा उपायुक्त ने की कार्रवाई होटल मेंं पकड़ाया प्रतिबंधित प्लास्टिक, लगा जुर्माना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राज्य के साथ ही जिले में प्लास्टिक के गिलास, कंटेनर आदि पर पाबंदी है इसके बाद भी राजापेठ स्थित रघुवीर स्वीट्स द्वारा इनका उपयोग किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही मंगलवार को मौके पर पहुंचकर मनपा उपायुक्त डॉ. सीमा नैताम, सहायक आयुक्त नरेंद्र वानखड़े अंचल ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कचरे का डिब्बा न रखने वाले प्रतिष्ठानों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। ऐसे कुल 7 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक पर पाबंदी होने के बाद भी विभिन्न खुदरा और थोक व्यापारी चोरी-चाेरी उसका उपयोग करते हैं। वहीं, अपने प्रतिष्ठानों में नियमानुसार कचरे का डिब्बा नहीं रखते हैं। मनपा प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मनपा की टीम ने मंगलवार 23 अगस्त को राजापेठ और जयस्तंभ चौक क्षेत्र में प्लास्टिक और कचरे के डिब्बे की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के साथ ही खुदरा विक्रेताओं, फेरीवालों, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया गया और नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना लगाया गया। अभियान में स्वास्थ्य अधीक्षक एकनाथ कुलकर्णी, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक विजय ब्यूर, स्वास्थ्य निरीक्षक धनीराम कलोसे, प्रशांत गवनेर, मनीष हडाले, महेश पलस्कर, अनिकेत फुके, योगेश कंडारे, वैभव खराड, अजिंक्य जनवजल मौजूद थे।


 

Created On :   25 Aug 2022 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story