- Home
- /
- वकीलों की मदद के लिए सामने आया बार...
वकीलों की मदद के लिए सामने आया बार काउंसिल, लिस्ट तैयार करने जुटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के प्रकोप व राज्य में बढ़े लॉकडाउन के बीच वकीलों का पंजीयन करने वाली संस्था बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा ने राज्य स्तर पर जरूरतमंद वकीलों की मदद करने का निर्णय किया है। बार काउंसिल के चेयरमैन सुभाष घाडगे ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि जरूरतमंद वकील को उपयुक्त सहयोग प्रदान करने के विषय मे हमने एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में बार काउंसिल के विभिन्न सदस्यों से बातचीत करने के बाद जरूरतमंद वकीलों को सहयोग प्रदान करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। श्री घाडगे ने बताया कि बार काउंसिल के संरक्षक सदस्य हर जिले में है। इसलिए हम उनकी मदद से नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती, अकोला व नाशिक सहित राज्य के विभिन्न जिलों से जरूरत मंद वकीलों की सूची मंगाएगे। यह सूची हर जिले के स्थानीय कोर्ट के वकीलो के संगठनों से चर्चा करके तैयार की जाएगी।
मदद के स्वरूप के बारे मे श्री घाडगे ने बताया कि सूची मिलने के बाद पहले जरूरतमंद वकीलों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद वकीलो को उपयुक्त आर्थिक मदद देने के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य संकट के समय वकीलों हर संभव सहयोग प्रदान करना है।
Created On :   13 April 2020 5:10 PM IST