- Home
- /
- मध्यप्रदेश में एक और भाजपा नेता की...
मध्यप्रदेश में एक और भाजपा नेता की हत्या, पत्थर से कुचला हुआ शव मिला

- बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या
- मध्य प्रदेश के सेंधवा जिले में बीजेपी नेता की हत्या
- सिर पत्थर मारकर की गई हत्या
डिजिटल डेस्क, सेंधवा। मध्यप्रदेश मे एक और भाजपा नेता की हत्या की खबर है। सेंधवा जिले के बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई है। उनका शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर मिला है। वह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला है। माना जा रहा है कि सिर पर पत्थर मारकर उनकी हत्या की गई है। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला है। उनका शव जिस स्थान पर मिला है वह वारला पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। जिस जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या की गई है। वो सूबे के गृह मंत्री बाला बच्चन का जिला है। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि इस हत्याकांड को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। बलवाड़ी में ठाकरे समर्थकों में आक्रोष दिखाई दे रहा है। गौरतलब हो कि मनोज ठाकरे बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष होकर पूर्व पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी के खास माने जाते थे। बता दें कि इससे पहले मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया था जो खुद खुद भाजपा का कार्यकर्ता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों के भीतर ही मालवा-निमाड़ में तीन बड़ी हत्याएं हो चुकी हैं। इससे पहले इंदौर में कमोडिटी व्यापारी संदीप तेल की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा मंदसौर में नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की भी इसी तरह हत्या की गई थी।
Created On :   20 Jan 2019 9:45 AM IST