Whatsapp ग्रुप एडमिन हो जाएं सावधान, फर्जी -भड़काऊ मैसेज के लिए होंगे जिम्मेदार

be careful whatsapp group administrators will be responsible for fake fake messages
Whatsapp ग्रुप एडमिन हो जाएं सावधान, फर्जी -भड़काऊ मैसेज के लिए होंगे जिम्मेदार
Whatsapp ग्रुप एडमिन हो जाएं सावधान, फर्जी -भड़काऊ मैसेज के लिए होंगे जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वालों को अब सदस्यों की भी गलती की सजा मिलेगी। सोशल मीडिया के जरिये कोरोना को लेकर फैलाये जा रहे भ्रामक और समाज विरोधी संदेशों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। डीसीपी (अभियान) प्रणय अशोक द्वारा जारी आदेश ने कहा गया है कि  व्हाट्सएप  और दूसरे सोशल मीडिया ग्रुप  में भेजे गए फर्जी और समाज विरोधी संदेशों के लिए ग्रुप  चलाने वाला जिम्मेदार होगा। व्हाट्सएप, फेसबुक, टिकटोक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक यह आदेश लागू रहेगा। किसी समुदाय के लिए अपमानजनक पोस्ट, सरकार के खिलाफ अविश्वास फैलाने वाले संदेश पर भी कड़ी करवाई की चेतावनी दी गई है।

गुड फ्राइडे के लिए एकत्रित हुए 6 लोग गिरफ्तार
कोरोना के चलते मनाही के बावजूद शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर प्रार्थना के लिए जमा हुए 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धारावी के संत ककैया मार्ग स्थित गांधीनगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के एक घर में सभी लोग जमा हुए थे। यहां करीब 25 लोग प्रार्थना के लिए पहुचे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के खिलाफ लॉक डाउन के आदेश के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 

Created On :   10 April 2020 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story