- Home
- /
- छग: गांव में घुसा भालू. 4 लोगों पर...
छग: गांव में घुसा भालू. 4 लोगों पर किया हमला
डिजिटल डेस्क, छत्तीसगढ़। देश के अधिकतर हिस्सों में बढ़ती गर्मी की वजह से जंगली-जानवरों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। वन क्षेत्रों में पानी की कमी की वजह से जानवर बस्तियों का रुख कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सरंगढ़ जिले में एक भालू का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो इंसानों पर हमला करते नजर आ रहा है।
ये भालू शुक्रवार को सरंगढ़ के आवासीय क्षेत्र में रास्ता भटककर चला आया था। भालू को बस्ती में देखकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने कि कोशिश की। इससे भालू अचानक से आक्रामक हो गया और उसने उन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों को चोट पहुंचाने के तुरंत बाद भालू वहां से भाग गया।
असल में गर्मी के मौसम में अक्सर जानवर खाने पीने की तलाश में जंगल से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में जब भी वो किसी इंसान का सामना करते हैं तो वो डरकर उन पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिला है। बस्ती के लोगों ने जब भालू को पकड़ने का प्रयास किया तो वो चार लोगों को घायल कर वहां से चला गया। इस घटना के बाद से बस्ती वाले दहशत में हैं और उनके दिलों में अब भी भालू का डर मंडरा रहा है।
Created On :   12 May 2018 12:11 PM IST