मौसम पर ‘बंगाल’ का असर कायम, फिर पड़ेंगी बौछारें

Bengal effect on weather persists, showers will fall again
मौसम पर ‘बंगाल’ का असर कायम, फिर पड़ेंगी बौछारें
मौसम पर ‘बंगाल’ का असर कायम, फिर पड़ेंगी बौछारें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर स्थित है। इसका असर उत्तरी विदर्भ में तो खास नहीं, लेकिन दक्षिण विदर्भ के चंद्रपुर, यवतमाल आदि जिलों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। नागपुर जिले में भी हल्की बारिश का अनुमान है। सोमवार को भी इसका ही असर था कि बादलों का जमावड़ा बना रहा। तापमान में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला।  

तापमान : सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को यह 34.6 डिग्री सेल्सियस था। उसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को यह 25.2 डिग्री सेल्सियस था। 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

अनुमान : मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 4 दिन तक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर रहेगा।  15 और 16 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 17 और 18 को जगह गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।  

ऐसा रहेगा प्रभाव 
कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर है। वहां से नीचे की ओर निकलकर वह दक्षिण विदर्भ के चंद्रपुर, यवतमाल आदि जिलों में अपना असर दिखाएगा। नागपुर जिले में बौछारें पड़ने की संभावना है। -एम.एल. साहू, उपमहानिदेशक, मौसम विभाग 
 

 

Created On :   15 Sept 2020 9:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story