जंगली सुअर के हमले में किसान घायल

डिजिटल डेस्क, लाखनी(भंडारा) । सह वनक्षेत्र किटाडी के अधीनस्थ नियतक्षेत्र पलसगांव(कोलारी) के खेत परिसर में कार्य कर रहे किसान पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल पालांदुर में भर्ती किया गया है। लाखनी तहसील के पलसगांव निवासी अज्ञात जयराम सेलोकर(45) घायल किसान का नाम है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम ठोंबरे के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक मुकेश श्यामकुवर ने पंचनामा किया। इस घटना के कारण किसानों समेत मजदूरों में भय का माहौल है। चुलबंद नदी तट पर बसे पलसगांव में रबी मौसम में कठानमाल तथा ग्रीष्मकालीन धान की बुआई की जाती है। इसके लिए किसानों समेत मजदूर परिपक्व धान की कटाई व चुराई तथा धान की रोपाई व अन्य कार्योँ के लिए पूरा दिन खेत में रहते हैं। इस गांव को लाखनी, साकोली व लाखांदुर वन परिक्षेत्र की सीमा लगकर है, तथा कुछ क्षेत्र वनव्याप्त है। तथा चुलबंद नदी होने के कारण संपूर्ण वर्ष पानी उपलब्ध होने के कारण हिंसक मवेशियों समेत तृणभक्षी मवेशियों का भी अधिवास है। गुरुवार,23 फरवरी को अज्ञान सेलोकर खेती में कार्य करते समय अचानक जंगली सुअर के हमला करने से वह घायल हुआ है, उनके चिखने चिल्लाने से जंगली सुअर भाग गया।
घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई और घायल को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल पालांदुर में भर्ती किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम ठोंबरे के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक मुकेश श्यामकुवर ने पंचनामा किया। इस समय वनरक्षक नितीन पारधी, सुधीर कुंभरे, त्रिवेणी गायधनी, मदतनीस पामीर नागलवाडे उपस्थित थे। इस घटना से किसानों में डर का माहौल निर्माण हुआ है।
Created On :   25 Feb 2023 5:44 PM IST