भारतीय मजदूर संघ ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि

Bharatiya Mazdoor Sangh celebrated the death anniversary of Dattopant Thengadi ji
भारतीय मजदूर संघ ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि
पन्ना भारतीय मजदूर संघ ने मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि



डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय मजदूर संघ द्वारा संघ के कार्यालय में राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेगड़ी की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बीएमएस के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में दत्तोपंत ठेगड़ी जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए उपस्थितजनों द्वारा तिलक लगाया गया। इस मौके पर बीएमएस के संंरक्षक विनोद मिश्रा ने कहा कि दत्तोपंत ठेगड़ी जी युगदृष्टा राष्ट्रऋषि एवं मजदूर वर्ग के सच्चे हितैषी थे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने महेन्द्र तिवारी ने कहा कि वे भारतीय किसान संघ, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारतीय, सामाजिक समरसता मंच, स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक थे। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना १९५५ उन्हें ०५ सदस्यो के साथ भोपाल में की थी ठेगड़ी जी १९६४ से १९७६ तक सासंद रहे। राष्ट्रपति कलाम द्वारा उन्हें पद्भूषण सम्मान से सम्मानित करने का प्रस्ताव रख था किन्तु उन्होंने विन्रमता पूर्वक सम्मान को स्वीकार नही किया। श्री तिवारी ने कहा कि ठेगड़ी जी के विचार और सिद्धान्त हमेश अमर रहेगे।

आयोजित कार्यक्रम में पुरूषोत्तम दुबे द्वारा संठात्मक विचारधारा पर विचार रखे गये तथा बताया कि ठेगड़ी जी राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर व्यक्ति थे। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, रामकिशोर गर्ग, प्रदीप सेन, श्री पटेरिया, राजेश गुप्ता, वीर सिंह, सुरजीत, बलराम सिंह  शैलू  साहू, अरविंद मट्टू, संदीप बर्मन, दयाशंकर रजक, इंद्र कुमार शर्मा, राजकरण त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। 

बीएमएस ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

जिले में प्रवास पर पहुंचे सासंद विष्णुदत्त शर्मा को आज विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ के लिए जिला मुख्यालय मेंं कार्यालय भवन उलब्ध कराये जाने सहित असमय वर्षा से उड़द सोयाबीन तिल की फसलों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा दिये जाने एवं फसल बीमा की राशि दिलाये जाने की मांग की गई है इसके साथ ज्ञापन में नगर निकायो में कार्यरत कर्मचारियो, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकों रसोईयो को दीपावली के पूर्व बोनस व पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित किये जाने का अनुरोध किया है साथ ही साथ जिले एवं विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है साथ ही कहा गया है कि पन्ना जिले में हीरा खदान,पत्थर खदान यहा के मजदूर  की आजीविका का सहारा है। जिसे वन विभाग एवं राजस्व विभाग के विवाद की वजह से बंद करवाया दिया गया हेै। बंद पत्थर एवं हीरा खदानों को चालू करवाने के लिए कार्यवाही की जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महेन्द्र तिवारी अध्यक्ष, विनोद मिश्रा संरक्षक, इन्द्र कुमार शर्मा, बलराम सिंह, मुनि पाण्डेय, किशोर सिंह, राम किशोर गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।  

Created On :   17 Oct 2022 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story