MP: टावर से उतारते वक्त नीचे गिरी आशा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

MP: टावर से उतारते वक्त नीचे गिरी आशा कार्यकर्ता, देखें वीडियो
हाईलाइट
  • आशा कार्यकर्ता समान वेतनमान की मांग कर रही हैं
  • सहयोगिनी के लिए 10 हजार तो कार्यकर्ताओं को 25 हजार देने की मांग
  • सोमवार से चल रहा है कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चुनावी साल होने के कारण मध्य प्रदेश में आंदोलनों का दौर जारी है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ता अचानक टावर चढ़ गई, जिसे उतारने के लिए पुलिकर्मियों को भी टावर पर चढ़ना पड़ा। उतारते वक्त अचानक बैलेंस बिगड़ने के बाद आशा कार्यकर्ता नीचे गिर गई, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। आशा कार्यकर्ता को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

इससे पहले समान वेतन की मांग कर रही सैकड़ों आशा-ऊषा कार्यकर्ता मंगलवार शाम सीएम हाउस के पास पहुंची और धरना दे दिया। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक महिला कार्यकर्ता पॉलिटेक्निक चौराहे पर सोती रहीं। बता दें कि कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी के लिए 25 हजार और आशा-उषा कार्यकर्ताओं को 10 हजार के मानदेय  की मांग  कर रही हैं।

Created On :   3 Oct 2018 10:07 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story