- लोग आजकल मुंह पर ताला लगाने की सलाह दे रहे हैं: अमिताभ बच्चन
- किसान सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति से खुश नहीं, मगर जारी रखेंगे बातचीत : टिकैत
- हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसानों के साथ चर्चा के माध्यम से कोई रास्ता निकल आए : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- भारत में कोरोना के 15,590 नए मामलों की पुष्टि, 191 मौतें
- मप्र सरकार पन्ना की हीरा खदान को चालू रखने को राजी
गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा, सीएम कमलनाथ हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रोशनपुरा से मिंटो हॉल तक पदयात्रा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा सहित कई नेता और विधायक शामिल हुए। मिंटो हॉल में पदयात्रा समाप्ती के बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इस दौर में जो हालात हैं, उनका सामना करने के लिए आज महात्मा गांधी की आवश्यकता है। महात्मा गांधी के प्रति निष्ठा व्यक्त कर आप देश और समाज के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हैं। बापू के विचारों में सांप्रदायिक्ता का कोई स्थान नहीं था। सीएम नाथ ने कहा, गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को एक सकारात्मक दिशा की ओर आगे ले जा सकते हैं।
गांधी के मार्ग पर चलना होगा
उन्होंने कहा कि, हमारे देश, समाज और पूरी दुनिया में जो हालात हैं, उसका निदान गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही हल होगा। अगर आज देश महात्मा गांधी के रास्ते पर नहीं चला तो हमारी संस्कृति नष्ट हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लिए गर्व करने की बात है कि उनका नेतृत्व बापू जैसे महान व्यक्ति ने किया है। आज कांग्रेस समाज को देश से जोड़ने की बात करती है तो यह गांधीजी की देन है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जवाहर चौक से मिंटो हॉल तक पद यात्रा शुरू। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और जनसंपर्क मंत्री श्री @pcsharmainc पद यात्रा में शामिल हैं।#GandhiJayanti#GandhiAt150pic.twitter.com/1R1J532Raq
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) October 2, 2019
'मध्यप्रदेश और गांधी जी' पुस्तक का विमोचन
पदयात्रा के बाद सीएम कमलनाथ भारत भवन में आयोजित 'गांधी पर्व' कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी की मध्यप्रदेश यात्रा पर तैयार की गई पुस्तक,'मध्यप्रदेश और गांधी जी' का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भारत भवन में आयोजित कार्यक्रम में @JansamparkMP द्वारा गांधी जी की मध्यप्रदेश यात्रा पर तैयार की गई पुस्तक "मध्यप्रदेश और गांधी जी" का विमोचन किया।#MahatmaGandhi#GandhiAt150pic.twitter.com/S7YwdyuWJN
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) October 2, 2019
नरोन्हा प्रशासन अकादमी में 'मैं हूं गांधी'
सीएम कमलनाथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंति सभागात में आयोजित 'मैं हूं गांधी' कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम कमलनाथ ने मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक चित्रोपम गांधी और वंदनीय गांधी का विमोचर किया। इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान भारत निरामयम के सॉफ्टवेयर की लॉन्चिंग की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नाथ ने छात्र-छात्राओं को गांधी साहित्य से सम्मानित भी किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नरोन्हा प्रशासन अकादमी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “मैं हूं गांधी” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गांधी साहित्य सम्मान प्रदान किया।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) October 2, 2019
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री @jitupatwari भी मौजूद थे।@JansamparkMPpic.twitter.com/8V49k0bJNe
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।