- Home
- /
- Accident: भोपाल रेलवे स्टेशन पर...
Accident: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 12 लोग घायल
By - Bhaskar Hindi |13 Feb 2020 4:06 AM GMT
Accident: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 12 लोग घायल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन(Bhopal railway station) पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 2 और 3 नंबर प्लेटफार्म को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज( Footover Bridge) का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना स्थल पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ब्रिज के शेड निर्माण का काम चल रहा है। गनीमत रही है कि हादसे के वक्त ब्रिज पर ज्यादा यात्री नहीं थे। राज्य सरकार ने कम घायलों को दस हजार और गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपए का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।
Created On :   13 Feb 2020 4:45 AM GMT
Next Story