केंद्रीय जेल में कैदियों ने की हड़ताल, सुविधाओं में कटौती पर बिफरे कैदी

Bifera prisoner on cuts in facilities in central jail, Strike
केंद्रीय जेल में कैदियों ने की हड़ताल, सुविधाओं में कटौती पर बिफरे कैदी
केंद्रीय जेल में कैदियों ने की हड़ताल, सुविधाओं में कटौती पर बिफरे कैदी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। केंद्रीय जेल में सुविधाओं में कटौती की जाने से  बिफरे कैदियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जानकारों के अनुसार गोल नंबर 1 व 6 में कैदियों ने जेल प्रशासन पर सामान्य कैदियों के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए जेल के अंदर ही अनशन शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी लगने पर जेल प्रशासन द्वारा कैदियों से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन वे अपनी शर्तों पर अड़े हैं। कैदियोंं के अनशन पर जाने से प्रशासन सख्ते में है। 

नंबरदार पैसा लेकर उपलब्ध करा रहे सुविधाएं-
सूत्रों के अनुसार अनशन कर रहे कैदियों का कहना है कि जो लोग नंबरदारों को पैसा देते हैं, उन्हें हर तरह की सुविधाएँ मुहैया कराई जाती हैं। उन्हें उम्दा किस्म का खाना परोसा जाता है, वहीं जो कैदी पैसे देने में असमर्थ हैं उन्हें पानी वाली दाल और अधपकी रोटियाँ दी जाती हैं। इन सामान्य कैदियों से खूब काम कराया जाता है।

इस बात को लेकर कई बार जेल प्रशासन को शिकायत की जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। जानकारों के अनुसार दो गोलों में करीब ढाई सौ कैदी हड़ताल पर हैं। इन कैदियों को मनाने में जेल प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है। 

बाहरी सामग्री पर रोक - 
जानकारों का कहना है कि पिछले दिनोंं जेल के अंदर चाकू, तार, गाँजा व नोट बरामद होने के बाद से सख्ती बरती जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए बाहर से आने वाली सामग्री पर रोक लगा दी गई है।  इसी के चलते कैदी जेल प्रशासन पर दबाव बना के लिए यह सब कर रहे हैं।

कैदी दबाव बना रहे
केंद्रीय जेल के सभी बंदियों से एक समान बर्ताव किया जा रहा है। उनके लिए बाहर से जो सामग्री आती थी, उस पर रोक लगाई गई है, इसी के चलते कैदी दबाव बना रहे हैं। 
गोपाल ताम्रकार, जेल अधीक्षक 

Created On :   16 July 2019 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story