- Home
- /
- बच्चों के विवाद में बड़े आपस में...
बच्चों के विवाद में बड़े आपस में भिड़े, चली गोलियां, लहरायीं तलवारें

डिजिटल डेस्क, अमरावती। छोटे बच्चों के विवाद में घर के बड़े भी कूद पड़ने से मामला उलझ गया। गोलियां चलने और तलवार निकाले जानेे से परिसर में दहशत फैल गई। शनिवार की देर रात 6 आरोपियों ने जमजम नगर पहुंच कर झुलफोद्दीन घर पर धावा बोला। बंदूक से हवा में फायरिंग कर तलवार लहराते हुए झुलफोद्दीन को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियोंं की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है। इस घटना से शनिवार की रात जमजम नगर क्षेत्र में दहशत का माहोल था।
जानकारी के अनुसार गाडगेनगर थाना क्षेत्र के जमजम नगर निवासी झुलफोद्दीन सरफोद्दीन पठान यह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। रात 12.30 बजे के दौरान अचानक जोरजोर से दरवाजा ठोकने की आवाजें आई। जैसे ही झुलफोद्दीन ने दरवाजा खोला, बाहर खड़े आरोपी शाहरुख पठान, सोनू उर्फ दास्तान व समीर वाटाणा व अन्य तीन लोग मौजूद थे। इसमें से शाहरुख ने अपने पास से बंदूक निकालकर झुलफोद्दीन पर तानी और गालीगलौज करने लगा। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले छोटे बच्चों के बीच विवाद हुए थे। जो घर के बड़े बुजुर्ग तक पहुंचे। लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हवा में फायरिंग की। पश्चात झुलफोद्दीन को तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इतना हीं नहीं तो घर पर पथराव कर नुकसान किया।
घटना से कुछ समय के लिए परिसर के लोग दहशत में थे। उत्पत मचाकर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल बडनेरा पुलिस को दी गई। पुलिस आयुक्त समेत दलबल के साथ अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का पंचनामा करते हुए देर रात गाडगे नगर थानेे में झुलफोद्दीन द्वारा दी गई शिकायत पर आरोपी शाहरुख पठान, सोनू उर्फ दास्तान, समीर वाटाणा व अन्य तीन साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और अवैध शस्त्रों का इस्तेमाल करने के चलते विभिन्न धाराओंं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है।
Created On :   26 July 2022 2:50 PM IST