बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 45.85 प्रतिशत वोटिंग

Bihar assembly election 2020 voting live updates
बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 45.85 प्रतिशत वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 45.85 प्रतिशत वोटिंग

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार चुनने के लिए आज (शनिवार) सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। कुल 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा नीतीश कुमार सरकार के 12 मंत्रियों का सियासी भविष्य भी दांव पर लगा है। इस चरण के चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) और विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। मतदाता बिहार का कैसा भविष्य तय करते हैं इसका नतीजा 10 नवंबर को आएगा। 

 

Bihar Assembly Election 2020 Live updates

बिहार: आरजेडी नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या

बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई। पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत सरसी में बदमाशों ने उन्हें गोली मारी।

बिहार में दोपहर 3 बजे तक 45.85 फीसदी मतदान 

पूर्णिया में मतदान के दौरान मारपीट
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान पूर्णिया से बड़ी खबर है। यहां बूथ संख्या 282 पर सुरक्षबलों से वोटरों की झड़प हो गई। बताया गया है कि वोट डालने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति को सीआईएसफ के जवान ने डंडा मार दिया,​ जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
 

बिहार: जान जोखिम में डालकर मतदान करने जाते हुए लोग

 

बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.82 प्रतिशत मतदान

 

 

बिहार में सुबह 11 बजे 19.77 प्रतिशत मतदान हुआ

 

 

बिहार में सुबह 9 बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ

 

 

वोटिग का नया रिकॉर्ड बनाएं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 


बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर में वोट डाला

 

लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने वोट डाला

 

 

इस चरण के चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) और विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। मतदाता बिहार का कैसा भविष्य तय करते हैं इसका नतीजा 10 नवंबर को आएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में 1,204 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, इनमें से 1094 पुरूष तथा 110 महिला शामिल है। सबसे अधिक 31 प्रत्याशी गायघाट से हैं जबकि सबसे कम नौ प्रत्याशी ढाका, त्रिवेणीगंज, जोकीहाट तथा बहादुरगंज से हैं।
 

इस चरण में सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जबकि चार विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीमांचल क्षेत्रों में सुरक्षा के और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर तथा 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान हो चुका है।

 

इन प्रत्याशियों पर रहेगी नजर
बिहार चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण में मतदाता बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा राज्य के मंत्रियों में विजेन्द्र प्रसाद यादव, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, रामदेव ऋषिदेव, फिरोज अहमद, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, मदन सहनी, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, बिनोद नारायण झा और कृष्ण कुमार ऋषि चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा मधेपुरा के बिहारीगंज से सुभाषिनी यादव कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जो अपने पिता और दिग्गज समाजवादी नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की राजनीतिक विरासत को बचाने चुनावी मैदान में पहली बार उतरी हैं। इसके अलावा केवटी से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से रमई राम, सहरसा से लवली आनंद की भी किस्मत दांव पर लगी है।

 

 

 

 

Created On :   7 Nov 2020 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story