बिहार चुनाव रिजल्ट 2020: रुझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत, NDA 133 और आरजेडी 98

बिहार चुनाव रिजल्ट 2020: रुझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत, NDA 133 और आरजेडी 98

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कांटे की टक्कर है। हालांकि काउंटिंग के दो घंटे बाद के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। NDA को फिलहाल स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। 

बिहार मतगणना लाइव अपडेट्स

NDA (नीतीश+) को 133 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन (तेजस्वी+) 98 के साथ आगे चल रहा है।  

इधर, सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य के 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।

पहला परिणाम दिन के तीन बजे तक आने के आसार हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्हीं लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने दिया गया है, जिनके पास आवश्यक पास है।

पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

बता दें कि बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।

Created On :   10 Nov 2020 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story