- Home
- /
- बिहार: पूर्णिया के बाल सुधार गृह...
बिहार: पूर्णिया के बाल सुधार गृह में दो की गोली मारकर हत्या, 5 कैदी फरार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के एक बाल सुधार गृह में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। पूर्णिया जिले में स्थित बाल सुधार गृह के कैदियों ने हाउस फादर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीकांड के बाद बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Bihar: 26-year-old staff Bijendra Kumar 17-year-old inmate Saroj Kumar shot dead allegedly by another inmate in a juvenile correctional home near Janata Chowk in Purnia at 5:30 pm yesterday. Accused 4 other inmates fled the spot, case filed against all of them. Probe underway
— ANI (@ANI) September 20, 2018
[removed][removed]
हाउस फादर और एक बाल कैदी की मौत
इस वारदात में हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और एक अन्य बाल कैदी को गोली लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिजेन्द्र कुमार गढ़ नैली का रहने वाला है। जबकि बाल कैदी मधेपुरा का रहने वाला बताया गया है।
बुधवार शाम गोली चलने से दहला बाल सुधार गृह
दरअसल बाल सुधार गृह में यह घटना बुधवार देर शाम उस वक्त हुई जब कई बाल कैदी बैडमिंटन खेल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बैडमिंटन के खेलने के दौरान ही सभी ने एक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। जब लोग कमरे में पहुंचे तो देखा वहां हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और एक कैदी घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों को गोली लगी हुई थी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा ने घटना को अंजाम देने के बाद पांच बाल कैदी यहां से फरार हो गए हैं।
बाल कैदियों में झगड़े के बाद हाउस फादर में लगाई थी फटकार
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसी बात को लेकर बाल कैदियों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान हाउस फादर ने उन्हें डांटा भी था। कैदियों में झगड़ा होने के बाद कुछ कैदियों को दूसरे बाल सुधार गृह में भेजने के भी निर्देश दिए गए थे। मगर बुधवार शाम जब वे लोग टीवी देख रहे थे, तभी अचानक चार लड़के आए और गोली चला दी। गोली लगते ही बिजेन्द्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बाल कैदी की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार कैदियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
Created On :   20 Sept 2018 8:43 AM IST