अस्पताल जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अस्पताल जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सावनेर-केलवद मार्ग पर खुरजगांव के पास ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम वामन गोविंद आगरकर (50) और नंदकिशोर जोगी (27), हत्तीसरा निवासी है। 

तीन माह में 10  लोगों की मौत 
पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त घटना केलवद बस स्टैंड के बगल से जाने वाले मार्ग पर हुई। इस मार्ग पर गत 3 माह में करीब 10 लोग जान गंवा चुके हैं। इस मार्ग पर एक छोटा टर्न है। उसके बाद सीधा मार्ग है। इस मार्ग पर बढ़ते हादसों काे लेकर पुलिस भी परेशान रहती है। क्षेत्र के नागरिकों ने इस मार्ग पर बढ़ रहे हादसों को लेकर प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।  

गड्ढे ने ली महिला की जान
केलवद थाने से करीब 6 किमी दूर खुरजगांव परिसर में जीटीएन कंपनी के पास पुल के समीप 5 अप्रैल को येनूबाई किरनाके नामक महिला की दोपहिया वाहन से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय येनूबाई, मंगसा, केलवद निवासी दोपहिया वाहन पर किशोर सलामे के साथ जा रही थीं। उमरी खापा से मंगसा ट्रिपल सीट आते समय रोड पर गड्ढे के कारण येनूबाई वाहन से नीचे गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हाे गई। राजू किरनाके की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

अस्पताल में भर्ती है रिश्तेदार
पुलिस के अनुसार वामन और नंदकिशोर अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। दोनों दोपहिया वाहन पर डबल सीट छिंदवाड़ा मार्ग से हत्तीसरा से सावनेर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को चपेट में ले लिया। हादसे में वामन और नंदकिशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर केलवद के थानेदार दिलीप ठाकुर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Created On :   7 April 2021 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story