चलती ट्रेन में महिला को लेबर पेन, सही समय में पहुंचाया अस्पताल, बेटी को दिया जन्म

Birth of girl child at Nagpur railway station by the sikandrabad woman
चलती ट्रेन में महिला को लेबर पेन, सही समय में पहुंचाया अस्पताल, बेटी को दिया जन्म
चलती ट्रेन में महिला को लेबर पेन, सही समय में पहुंचाया अस्पताल, बेटी को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  नागपुर रेलवे स्टेशन  इन दिनों नवजात बच्चों के जन्म को लेकर काफी सुर्खियों में है। शनिवार को एक और महिला ने कन्या को जन्म दिया।  एक सप्ताह में तीन नवजातों ने  यहां आखें खोली है। जानकारी के अनुसार ट्रेन में एक महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। दर्द से कराह रही महिला को देख टीटीई ने तुरंत नागपुर में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रेलवे डॉक्टरों की टीम समय न गंवाते हुए स्टेशन पर पहुंची। आरपीएफ को भी जानकारी मिलने पर ट्रेन आन पहले ही वह प्लेटफार्म पर पहुंच गये थे गाड़ी आने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने महिला को गाड़ी से उतारते हुए महिला कुली विशाख डबले व रूणाली राउत की मदद से एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद महिला को मेयो भेजा गया। जहां महिला ने कन्या को जन्म दिया। एक दिन पहले ही प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक महिला ने बच्चे को जन्म देने की घटना हुई है, जिसमें भी रेलवे के डॉक्टरों की भागमभाग हुई थी।

उपरोक्त घटना में महिला सिकंदराबाद से गोरखपुर ट्रेन नंबर 12590 गोरखपुर एक्सप्रेस से जा रही थी। बुटीबोरी के पास अचानक महिला को लेबर पेन होने लगा। जिसके बाद वह दर्द से कराह रही थी। गाड़ी में बैठे यात्रियों ने गाड़ी के टीटीई को इसकी जानकारी दी। टीटीई ने नागपुर कंट्रोल को जानकारी दी। जिसके बाद रेलवे डॉक्टरों को घटना के संबंध में सूचित किया गया। गाड़ी आने को 15 मिनट समय बाकी रहते ही रेलवे डॉक्टरों की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। गाड़ी आते ही बी-4 में महिला यात्री के पास जाकर पहले जांच की। जिसके बाद महिला को एडमिट करने की जरूरत सामने आई। ऐसे में दो महिला कुलियों की मदद से महिला यात्री को गाड़ी के नीचे उतारा गया। यहां से स्ट्रेचर पर महिला को पश्चिम द्वार पर लाकर एम्बुलेंस की साहायता से मेयो अस्पताल भेजा गया । जहां महिला ने कन्या को जन्म दिया। गत एक सप्ताह में नागपुर स्टेशन पर दो महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। रेलवे की सतर्कता व रेलवे डॉक्टरों की तत्परता से ऐसा हो सका है।

स्टेशन पर जरूरी है डॉक्टर 

नागपुर स्टेशन व्यस्त स्टेशनों में शामिल है। ऐसे में आये दिन यहां उक्त घटनाएं होती रहती है। हर बार डॉक्टर समय रहते नहीं पहुंच पाते हैं। ट्राफीक जाम आदि से लेकर कई कारणों से कई बार मरीज तक पहुंचने में डॉक्टरों को विलंब भी हो सकता है। ऐसे में स्टेशन पर कीस एक डॉक्टर की मौजूदगी रहने की मांग खुद यात्री कर रहे हैं।

Created On :   29 Sept 2018 6:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story