भाजपा उम्मीदवार ने अपनी पत्नी से लिया है 43 लाख का कर्ज

BJP candidate has taken loan of 43 lakhs from his wife
भाजपा उम्मीदवार ने अपनी पत्नी से लिया है 43 लाख का कर्ज
साढ़े 6 करोड़ के मालिक पटेल पत्नी के हैं कर्जदार -     भाजपा उम्मीदवार ने अपनी पत्नी से लिया है 43 लाख का कर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल व उनकी पत्नी केसरबेन पटेल 11 करोड़ 56 लाख की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। मजे की बात यह है कि पटेल अपनी गृहणी पत्नी केसरबेन पटेल के ही कर्जदार हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से ही 43 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज लिया है। पटेल पर कुल 97 लाख 84 हजार का कर्ज है। पटेल के नाम पर 6 करोड़ 5 लाख 67 हजार की चल-अचल संपत्ति है। जबकि उनकी गृहणी पत्नी के पास 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। अपने पति को 43 लाख का कर्ज देने वाली केसरबेन पटेल भी 1 करोड़ 16 लाख रुपए की कर्जदार हैं। आयकर विवरण के मुताबिk वर्ष 2021-22 में पटेल के परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए थी। केसरबेन ने अपनी बेटी भावना पटेल से भी 80 हजार का कर्ज लिया है। 

1 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं शिवसेना उम्मीदवार
इसी सीट से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) उम्मीदवार ऋतुजा लटके 95 लाख की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। जबकि उनके दिवंगत पति रमेश लटके के नाम पर 8 करोड़ 26 लाख 43 हजार रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। ऋतुजा के नाम पर जहां 15 लाख 29 हजार का हाउसिंग लोन है वहीं उनके दिवंगत पति रमेश लटके के नाम पर भी 2 करोड़ 4 लाख 45 हजार 857 रुपए का कर्ज है। ऋतुजा के पास 11 लाख के जेवरात हैं।  
 

Created On :   15 Oct 2022 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story