भाजपा ने मंडल केंद्रों में मनाई संत रविदास जी की जयंती

BJP celebrated Sant Ravidas jis birth anniversary in mandal centers
भाजपा ने मंडल केंद्रों में मनाई संत रविदास जी की जयंती
सलेहा भाजपा ने मंडल केंद्रों में मनाई संत रविदास जी की जयंती

डिजिटल डेस्क सलेहा नि.प्र.। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायतों पर संत रविदास जी की जयंती मनाने संबंधी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत सलेहा मंडल के अंतर्गत प्रत्येक  पंचायतों में संत रविदास जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सलेहा क्षेत्रांतर्गत  लगभग 24 पंचायतों में रविदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसके तहत ग्राम पंचायत सलेहा परिसर में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी एवं हरिशंकर वर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथियों  एवं वक्ताओं द्वारा संत रविदास जी  के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित सभी लोगों द्वारा संत रविदास के बारे में सभी को विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में सलेहा नगर तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार अशोक नामदेव द्वारा किया गया।

Created On :   6 Feb 2023 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story